लगाते हुए एक सटोरी 480 रूपये व एक पेन सहित किया गया गिरफ्तार

एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, सट्टा लगाते हुए एक सटोरी 480 रूपये व एक पेन सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजकुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अवैध जुआ व सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा सट्टा लगाते हुए एक सटोरी को 480 रुपये व सट्टा पर्ची सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनाँक 25.11.21 थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 सटोरिये को 480/- रुपये व सट्टा पर्ची पेंसिल सहित नीम के पेड के नीचे अलीगंज अड्डा सराय अगहत से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागांव पर मु0अ0सं0 184/21 धारा 13 G ACT (सट्टा) अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-

  1. अच्छन पुत्र वास्सु निवासी सराय अगहत थाना नयागांव जिला एटा

बरामदगी-
1- 480/- रुपये व सट्टा पर्ची पेंसिल।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1- उ0नि0 उदयराम गौतम
2- उ0नि0 मान सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks