मांगों को लेकर अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने किया प्रदर्शन

मांगों को लेकर अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने किया प्रदर्शन
12 सूत्री मांग पत्र प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा

मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन स्थल पर धरना प्रदर्शन करते हुए प्रधान संगठन के पदाधिकारी

एटा अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में गुरुवार को मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि 40000 प्रधानों के साथ महा रैली का आयोजन किया जा चुका है इस दौरान 12 मांगों से अवगत कराया गया और गुरुवार को भी मांगों को भेजा गया है 15 नवंबर को यूपी की सभी 826 ब्लॉकों से प्रधानों द्वारा खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किए जा चुके हैं इसके अलावा विधायकों मंत्रियों भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के साथ मांग पत्र सौंपा गया था इस दौरान 73 वा संविधान संशोधन के साथ मानदेय आदि मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन आज तक सरकार द्वारा कोई मांग पूरी नहीं की गई है मजबूरन अखिल भारतीय प्रधान संगठन द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में गुरुवार को अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया है पदाधिकारियों ने मांग की है की उनकी मांगे अतिशीघ्र पूरी की जाएं मांग करने बालों में संतोष यादव के अलावा बबीता दिवाकर प्रवीण शर्मा संतोष चौहान सौरभ कुमार रनवीर सिंह प्रदीप कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे
जिला एटा से संवाददाता मोहित यादव AKT न्यूज़ की खास खबर

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks