बिका लाखों टन यूरिया, पिछले सैंपल की रिपोर्ट आई नहीं – रिपोर्ट शुभम शर्मा

बिका लाखों टन यूरिया, पिछले सैंपल की रिपोर्ट आई नहीं – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – खाद की कालाबाजारी पर सरकार के सख्त रवैये के बाद भी कृषि विभाग के अफसर कोई ठोस कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहे। अफसरों की कार्रवाई सिर्फ सैंपल लेने तक सीमित है। इसकी रिपोर्ट भी महीनों बाद आती है। पिछले साल लिए सैंपल की रिपोर्ट अब तक नहीं आई। वहीं, विभागीय अफसर पिछले दो साल में कोई मुकदमा दर्ज न करा सके। जबकि, अलीगढ़ में मानक के विपरीत लाखों टन यूरिया बेच दिया गया। उर्वरक के साथ किसानों को अनुपयोगी सामान (लगेज) नहीं थमाया जा रहा। कृषि मंत्री भी अफसरों की बात मानकर आश्वस्त हो गये और कहने लगे कि जनपद में भरपूर मात्रा में यूरिया, डीएपी (उर्वरक) उपलब्ध है। उर्वरक की कालाबाजारी नहीं होने दी जा रही। यूरिया की कालाबाजारी करने वालों के जो नाम सामने आए थे, उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए। ऐसी फर्में भी चिह्नित हुईं थी, जहां नियमों की अनदेखी की गई। इसके बाद भी नोटिस देने के अलावा कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस साल 600 से अधिक नमूने लिए जा चुके हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks