
एटा
यातायात जागरूकता माह नवंबर। आज दिनांक 20-11-2021 को यातायात जागरुकता माह नवम्बर 2021 के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर/ यातायात के निकट निर्देशन में समस्त पैदल चलने वालों व्यक्तियों के लिये सड़क पर सुरक्षित चलने के लिये जागरुकता अभियान चलाकर जानकारी दी गयी व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी। शहर के व्यस्त चौराहौं पर होर्डिंगस् लगायीं गयी व 02 बैनर लगाये गये, 150 पम्पलेट बांटी गयी एवं फेसबुक ,व्हाट्सऐप,ट्विटर,एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया। एवं दैनिक चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विभिन्न वाहनों के 73 ई-चालान पर 71500 रुपये जुर्माना किया गया।