02 अभियुक्तों को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब, 01 कि0ग्रा0 यूरिया तथा अवैध शराब बनाने के उपकरणों सहित किया गया गिरफ्तार

एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब, 01 कि0ग्रा0 यूरिया तथा अवैध शराब बनाने के उपकरणों सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री कालू सिंह के नेतृत्व मेंअपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सैनिक पडाव सरकारी पशु अस्पताल के पीछे से अभियुक्तगण 1.सुनहरी लाल पुत्र लालाराम निवासी हिन्दूनगर थाना कोतवाली नगर एटा 2.अनिल कुमार पुत्र रामलडैते निवासी भरतपुरा थाना कुरावली जिला मैनपुरी हाल निवासी हिन्दूनगर थाना कोतवाली नगर एटा को मय 05 लीटर अवैध कच्ची शराब, एक प्लास्टिक की कट्टी में व एक बोतल नमूना हेतु व एक कि0ग्रा0 यूरिया तथा अवैध शराब बनाने के उपकरण (भट्टी) गैस चुल्हा, कनस्तर, गैस सिलैन्डर, पतीली, सिल्वर ,पाइप व सिल्वर की प्लेट नुमा तस्तरी सहित गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 922/2021 धारा-60, 60(2) EX ACT व 272/273 भादवि पंजीकृत कर थानस्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
1.सुनहरी लाल पुत्र लालाराम निवासी हिन्दूनगर थाना कोतवाली नगर एटा
2.अनिल कुमार पुत्र रामलडैते निवासी भरतपुरा थाना कुरावली जिला मैनपुरी हाल निवासी हिन्दूनगर थाना कोतवाली नगर एटा

आपराधिक इतिहास
1- मु0अ0सं0 922/2021, धारा-60, 60(2) EX ACT व 272/273 भादवि

गिरफ्तारी करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण

  1. उ0नि0 श्री विजय सिंह थाना कोतवाली नगर एटा
  2. का0 207 अमित कुमार थाना कोतवाली नगर एटा
  3. कां0 1252 राहुल यादव थाना कोतवाली नगर एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks