
बस अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी, महिला की मौत,12 घायल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – गभाना थाना क्षेत्र में देर रात बस चालक को नींद की झपकी लगने से बड़ा हादसा घटित हो गया। दिल्ली से हरदोई जा रही बस अनियंत्रित होकर आगे चल रही धान से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पर जा घुसी भीषण हादसे में बस में सवार हरदोई निवासी महिला ने दम तोड़ दिया इसके अलावा दो दर्जन से अधिक यात्रियों की हालत गंभीर है। उनको मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि देर रात बुद्ध विहार डिपो की एक बस दिल्ली से हरदोई जा रही थी। बस में करीब 52 यात्री सवार थे। बस जैसे ही गभाना थाना क्षेत्र के महरावल के पास पहुंची तो बस चालक को अचानक झपकी लग गई। जिससे बस अनियंत्रित हो गई और आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। बस जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी तो बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यात्री बस में बुरी तरह फस चुके थे। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास रहने वाले ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और बामुश्किल बस में सवार यात्रियों को बस से बाहर निकालने में जुट गए। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। यात्रियों को बाहर निकालने का सिलसिला शुरू हुआ तो देखा कि हरदोई निवासी एक महिला ने दम तोड़ दिया। महिला का नाम सोनू पत्नी लल्लू उम्र 60 साल निवासी हरदोई बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वही बस में सवार घायल अन्य यात्रियों को आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर मलखान सिंह जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। हादसे में घायल कई यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है। एसपी सिटी कुलदीप गुणावत, एएसपी मनीष शांडिल्य समेत अन्य अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर मौका मुआयना किया।