क्या बोले राकेश टिकैत-
पीएम मोदी पर विश्वास नहीं है: टिकैत

उन्होंने पूर्व में 15-15 लाख रुपये देने का भी ऐलान किया था।
मोदी सरकार के इस बड़े फैसले के बाद आंदोलन का चेहरा बने बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ट्वीट करके कहा कि अभी आंदोलन खत्म नहीं होगा।
उन्होंने कहा, ‘आंदोलन तत्काल वापस नहीं होगा, हम उस दिन का इंतजार करेंगे जब कृषि कानूनों को संसद में रद्द किया जाएगा ।
सरकार MSP के साथ-साथ किसानों के दूसरे मुद्दों पर भी बातचीत करें।’
राकेश टिकैत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, अभी एमएसपी पर स्थिति साफ नहीं हुई है।
जब संसद में तीनों कानून वापस हो जाएंगे तभी आंदोलन भी वापस होंगे।
टिकैत ने कहा, मुझे मोदी पर विश्वास नहीं है।
उन्होंने 15-15 लाख रुपये देने का भी ऐलान किया था।