
अधिवक्ता ने गोली मारकर की आत्महत्या – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना क्वार्सी क्षेत्र के विष्णु पुरी में अधिवक्ता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार विष्णुपुरी निवासी आशीष कौशल शेखू (55 वर्षीय) पुत्र महेंद्र कुमार कौशल सीनियर एडवोकेट थे और अलीगढ़ में ही प्रैक्टिस करते थे। विष्णुपुरी स्थित अपने मकान में अपनी पत्नी व बेटे के साथ रहते थे। घर पर उनके भाई और उनका परिवार भी साथ ही रहता है। उनकी पत्नी शिक्षिका हैं और बेटा नोयडा में रहकर पढ़ाई कर रहा है, गुरुवार को जब उन्होंने आत्महत्या की, उस समय उनकी पत्नी अपने स्कूल गई थी। परिजनों ने बताया कि आशीष मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे, जिसके चलते उन्होंने ऐसा कदम उठाया है। आत्महत्या करने के पहले अधिवक्ता ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह अपने पूरे होश हवास में आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें उनके परिवार या किसी अन्य से कोई मतलब नहीं है और उन्हें परेशान न किया जाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्वार्सी इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि अधिवक्ता ने सुसाइड नोट में बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात लिखी है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों के द्वारा कोई तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।