
युवक की विद्युत करंट की चपेट में आकर मौत, परिवार में मचा कोहराम – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना छर्रा क्षेत्र के गांव भौंनई निवासी जीशान (22 वर्षीय) पुत्र अनीसउररहमान गुरुवार की सुबह अपने घर की छत फैले विद्युत तारों को इकट्ठा कर एक तरफ कर रहा था इसी दौरान विद्युत करंट की चपेट में आकर वह गंभीर झुलस गया चीख सुनकर परिजन दौड़कर छत पर पहुंचे और आनन-फानन में जीशान को सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे कुछ देर उपचार के बाद मैं कोशिश कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।