दो चरणों में शुरू होगा पुरुष नसबंदी अभियान – रिपोर्ट शुभम शर्मा

दो चरणों में शुरू होगा पुरुष नसबंदी अभियान – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने को लेकर परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 22 नवंबर से 4 दिसंबर 2021 तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा चलेगा। यह पखवाड़ा दो चरणों में चलेगा। पहले में दम्पत्ति संपर्क अभियान चलाकर परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। दूसरे चरण में इच्छुक पुरुषों को नसबंदी की सेवा प्रदान की जाएगा। इस दौरान नसबंदी के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इस बार 21 तारीख को रविवार होने के कारण खुशहाल परिवार दिवस 22 नवंबर को मनाया जाएगा।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनन्द उपाध्याय ने बताया कि प्रत्येक शहरी क्षेत्र की अर्बन पीएससी व ग्रामीण क्षेत्र के सीएचसी व पीएचसी के सभी बीपीएम और बीसीपीएम को दो पुरुष नसबंदी व प्रत्येक एएनएम और आशा संगिनी को एक पुरुष नसबंदी का लक्ष्य दिया है। सीएमओ ने बताया कि प्रथम चरण में 22 नवंबर से 28 नवंबर तक आशा और एएनएम दंपतियों से संपर्क करेंगी। उन्हें परिवार नियोजन के फायदे बताए जाएंगे। दूसरा चरण 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा। इसमें इच्छुक पुरुषों की नसबंदी की जाएगी। यह अभियान परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी, जीवन में लाए स्वास्थ्य और खुशहाली थीम के साथ चलाया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks