
एटा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाने में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में घरेलू हिंसा मामलों की सुनवाई की गई, जिसमे विभिन्न मामलों को सुनकर निर्णय सुरक्षित करने से पहले समस्त मामलों में दोनो पक्षों को एक बार और तिथि प्रदान की गई, आज की बैठक में नवागन्तुक महिला थाना प्रभारी नन्दिनी सिंह,काउन्सलर अकरम खान, सचेन्द्र गुप्ता के अलावा महिला थाने का स्टाफ मौजूद रहा