फर्जी भी बन रहे आयुष्मान कार्ड – रिपोर्ट शुभम शर्मा

फर्जी भी बन रहे आयुष्मान कार्ड – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाला गिरोह सक्रिय है, जो खुद को आयुष्मान कार्ड बनाने वाला बताकर शिविर लगाता है। लोगों से कार्ड बनाने के नाम पर रुपये लेता है।बाद में पता चलता है कि यह कार्ड फर्जी है। ऐसा ही शिविर अक्तूबर में निरंजनपुरी इलाके में लगा था, वहां करीब 100 कार्ड बने थे। इन्हीं कार्डधारकों में शामिल जब एक व्यक्ति अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा तो डेटा मिलान न होने के कारण उस कार्ड को फर्जी करार दिया गया तो सारा मामला खुला। हालांकि, भेद खुलने के बाद कार्ड बनाने वाले युवक ने सभी के रुपये लौटा दिए हैं। मगर, सवाल यह है कि इस युवक और इसके सहयोगियों ने अब तक ऐसे कितने कैंप लगाकर, कितने लोगों को फर्जी कार्ड बनाकर दिए होंगे। खास बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग इस सबसे बेखबर है। हालांकि, इस मामले में भी जांच कराई जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks