
आबकारी आयुक्त के निर्देश पर आबकारी पुलिस का अवैध शराब के अड्डों पर छापा, दो युवक गिरफ्तारकासगंज जनपद के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव मगथरा में आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के अड्डों पर बुधवार को छापेमारी की। पुलिस ने दो शराब कारोबारी दिनेश पुत्र नत्थू सिंह निवासी कलान जनपद शाहजहांपुर एव लक्ष्मन पुत्र रामसहाय निवासी मगथरा जनपद कासगंज को मौके से गिरफ्तार कर लिया I गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजने की कार्यवाही की गई है । वही पुलिस ने शराब के अड्डों से लहन व शराब बनाने के उपकरण को नष्ट कर दिया। टीम की छापेमारी से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस को अवैध शराब के अड्डों से 70 लीटर शराब बरामद किया।आबकारी अधिकारी सुदर्शन सिंह सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन अलीगढ़ व श्याम कमल सिंह जिला आबकारी अधिकारी कासगंज के नेतृत्व में वुधवार को अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों व बस्ती के पास दर्जनों गड्ढों में छिपाकर रखे गए हजारों लीटर लहन बरामद कर नष्ट किया गया। इस कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मचा रहा।आबकारी के कई बार छापेमार कार्यवाही के बाद भी मंगथरा में नदी किनारे कच्ची शराब का कारोबार फलफूल रहा है अबैध शराब कारोबारियों के हौंसले बुलंद हैं गत बर्ष थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के नगला धीमर में शराब माफिया द्वारा पुलिस पर हमला और हत्या का मामला भी अभी लोगों के जहन से मिटा नही है अगर इसी तरह अबैध शराब कारोबारी बैखौफ अपना कारोबार करते रहे तो इनके हौसले और बुलंद होंगे।ये सारा कारोबार काली नदी के किनारे चलता है जहाँ पुलिस भी अकेले जाने से कतराती है ।इस दौरान आबकारी विभाग के पटियाली आबकारी इंस्पेक्टर परमहंस, तुषार कुमार, मुकेश कुमार, तुषार गौरव सहित थाना सिढ़पुरा के पुलिसकर्मी रहे। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब माफियाओं व पुलिस के बीच छापेमारी का लुकाछुपी का खेल बहुत दिनों से होता आ रहा है। लेकिन पुलिस व आबकारी विभाग अवैध शराब निर्णाण व बिक्री कर रहे माफियाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। जिससे क्षेत्र में अवैध शराब सहित अन्य मादक पदार्थों की बिक्री तेजी से हो रही है।