
एटा।
यातायात जागरुकता माह नवम्बर। आज दिनांक 17.11.2021 को यातायात जागरुकता माह नवम्बर 2021 के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर/ यातायात के निकट निर्देशन में अभियान चलाकर यातायात प्रभारी मय यातायात कर्मचारीगण के साथ गोदाम तिराहा से अलीगंज तिराहा तक फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया गया। हाइवे के किनारे रहनें वाले लोगों को सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी गयी। शहर के व्यस्त चौराहौं पर होर्डिंग्स लगाई गयी व 3 बैनर लगाये गये 200 पम्पलेट बांटी गयी एवं फेसबुक, व्हाट्सऐप, ट्विटर एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया। एवं दैनिक चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विभिन्न वाहनों के 69 ई-चालान पर 65000 रुपये जुर्माना किया गया।