बी0पी0एस0 इण्टर कालेज में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया


एटा।यातायात जागरूकता माह नवंबर आज दिनांक 16.11.2021 को यातायात जागरुकता माह नवम्बर 2021 के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर/ यातायात के निकट निर्देशन में यातायात प्रभारी द्वारा यातायात कर्मचारी गण के साथ बी0पी0एस0 इण्टर कालेज में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया एवं सिनेमा घरों में स्लाइड चलवायी गयी व केविल आपरेटरों के माध्यम से यातायात नियमों से सम्बन्धित फिल्में चलवाकर आम जनता को जागरुक किया गया एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी। शहर के व्यस्त चौराहों पर होर्डिंग्स लगायीं गयी। 3 बैनर लगाये गये, 5 पोस्टर चिपकाये गये व 350 पम्पलेट बांटी गयी एवं फेसबुक, व्हाट्सऐप, ट्विटर एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया। एवं दैनिक चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विभिन्न वाहनों के 65 ई-चालान पर 45500 रुपये जुर्माना किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks