सहकारी समिति पर खाद की किल्लत किसान हो रहे परेशान

जनपद कासगंज के पटियाली क्षेत्र के दरियावगंज में सहकारी समित पर पर्याप्त खाद न होने से किसानो को खाद नही मिल पा रही है डीएपी ना मिलने से किसान खासे परेशान हैं दरियावगंज की सहकारी समिति पर किसानो को खेत मे डालने के लिए डीएपी पर्याप्त मात्रा में नही मिल पा रही है पिछले चार दिन से किसान खाद के लिए भटक रहे हैं। सोमवार को मात्र तीन सौ बोरी डीऐपी पहुची तो खरीदने वाले किसानो की भीड उमड पडी कुछ ही देर मे तीन सौ बोरी खाद वितरित हो गई कई किसानो को खाली हाथ लौटना पड़ा दरियावगंज निवासी भरत सिंह व वलबीर व ओमशरन ने बताया वह पिछले चार दिन से सोसायटी पर चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हे खाद नही मिल पा रही है। खेतो मे इस समय डीएपी बहुत जरूरी है बल्लियां के किसान बलबीर सिंह ने बताया उन्हे तीन दिन से खाद नही मिल पा रही है सहकारी समित के सचिव महिपाल सिंह कश्यप ने बताया किसानो को डीएपी पर्याप्त मात्रा में मिल सके इसके लिए 600 बोरी की चैक जमा कर चुके हैं लेकिन तीन सौ बोरी मिलने से कुछ किसानो को लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि डिमांड लगी हुई है खाद उपलब्ध होते ही किसानो को वितरित की जाएगी क्षेत्र में डीएपी खाद समय से ना मिल पाने के कारण किसान बेहद परेशान है गेहूं की फसल में डीएपी की जरूरत है और खाद केंद्रों पर नहीं मिल रही है