नौवीं के विद्यार्थी ओएमआर शीट पर भी देंगे परीक्षा – रिपोर्ट शुभम शर्मा

नौवीं के विद्यार्थी ओएमआर शीट पर भी देंगे परीक्षा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौवीं के छात्र-छात्राएं अब हर साल ओएमआर शीट पर परीक्षा देंगे। 70 अंकों के प्रश्नपत्र में 30 फीसद (20) अंकों की परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित प्रश्नपत्र से होगी। साथ ही अन्य 50 अंकों की परीक्षा पूर्व की तरह ही वर्णनात्मक उत्तर पर आधारित होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संबंध में यूपी बोर्ड की कार्ययोजना में परिवर्तन किए जाने के चलते ये फैसला किया गया है।डीआइओएस डा. धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत प्रश्नपत्र को दो भागों में बांटकर परीक्षा कराई जाएगी। पहला भाग बहुविकल्पीय प्रश्नों का और दूसरा भाग विस्तृत प्रश्नों का होगा। बोर्ड से ओएमआर शीट का प्रारूप भी भेजा गया है। सभी प्रधानाचार्यों को इस संबंध में निर्देशित किया गया है कि वे अपने संस्थान में कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों को ओएमआर शीट को भरने के बारे में भी जानकारी दें। आठवीं से पास होकर नौवीं में आने वाले विद्यार्थियों को ओएमआर शीट भरने की जानकारी नहीं होती है। बताया कि 100 में से 30 अंक आंतरिक मूल्यांकन के होंगे, बाकी 70 अंकों का प्रश्नपत्र दो भागों में होगा। बोर्ड से जारी शेड्यूल के अनुसार नवंबर 2021 के दूसरे सप्ताह में अर्द्धवार्षिक की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। तृतीय सप्ताह तक छमाही परीक्षाएं भी कराने के निर्देश बोर्ड की ओर से जारी किए गए हैं। साथ ही नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। जारी शेड्यूल के हिसाब से परीक्षाएं न कराने वाले प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks