
थम नहीं रहा चोरी का सिलसिला, कपड़ों के गोदाम में चोरी – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – खैर में सक्रिय चोरों का गैंग लगातार चोरी की घटनाओं को अन्जाम दे रहा है। शुक्रवार की रात ग्रामीण बैंक के निकट रेडीमेड कपड़ों के गोदाम की ऊपरी मंजिल पर लगे जंगले को तोड़कर चोरों ने गोदाम में रखे गल्ले में से डेढ़ लाख की नगदी पार कर दी। गोदाम खोलने आए व्यापारी को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित की सूचना पर कस्बा चौकी पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआइना कर सीसीटीवी की फुटेज खंगाली है।आर्यावर्त बैंक के निकट मोहल्ला हरनारायण निवासी अंकुर पुत्र रामनिवास अग्रवाल का रेडीमेड कपड़ों का गोदाम है। शुक्रवार की रात्रि चोरों ने गोदाम की ऊपरी मंजिल पर लगे जंगले को काटकर गोदाम में प्रवेश किया और गल्ले का लॉक तोड़कर उसमें रखे डेढ़ लाख रुपये पार कर दिए। सुबह गोदाम खोलने आए व्यापारी को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर कस्बा चौकी इंचार्ज अजेन्द्र कुमार ने घटनास्थल का मौका मुआइना किया है। बता दें कि खैर में पूर्व की तरह सर्दी का मौसम शुरू होते ही चोरियों की शुरूआत हो गई है। अभी तक चोरी की एक भी घटना का खुलासा नहीं हुआ है। जिससे व्यापारी वर्ग परेशान हैं। इंस्पेक्टर खैर प्रवेश कुमार ने चौकी इंचार्ज को रात्रि गश्त बढ़ाने तथा चोरों के गैंग को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।