प्रियंका गांधी बोलीं- जुमला देते हैं गृहमंत्री, यूपी की लड़कियां ही जानती हैं उन्हें किस तरह जूझना पड़ता है

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ नारा इसलिए जरूरी है जिससे कि महिलाएं राजनीति में आकर सुरक्षा से जुड़ी नीतियां बनाने में भागीदारी कर सकें।उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री जी ‘गहने लादकर निकलने’ वाला जुमला देते हैं, लेकिन ये तो उत्तर प्रदेश की महिलाओं को ही पता है कि उन्हें रोज किस तरह की चीजों से जूझना पड़ता है।उन्होंने कहा कि इसलिए ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ जरूरी है ताकि राजनीति में व सुरक्षा से जुड़ी नीतियां बनाने में महिलाओं की भागीदारी बढ़े