भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद मृतक अल्ताफ हुसैन के परिवार वाले लोगों से मुलाकात की

कासगंज / जनपद कासगंज के क्षेत्र पंचायत ग्राम अहरौली के निवासी अल्ताफ हुसैन S/Oचांद मियां
आज से करीब 4 दिन पूर्व एक किशोरी अगवा करने के मामले में आरोपी अल्ताफ हुसैन को पूछताछ के लिए ले जाते हैं
उसकी पुलिस कस्टडी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाती है
वहीं अल्ताफ हुसैन की मौत के बाद सियासत पूरी तरीका से गरमागई है
इसी के चलते हुए आज आजाद समाज पार्टी के एवं भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने मृतक अल्ताफ हुसैन के परिवार वाले लोगों से मुलाकात की
उन्हें आश्वासन दिया कि भीम आर्मी न्याय दिला कर ही रहेगी
वही मृतक अल्ताफ हुसैन के परिवार वाले लोगों को साथ लेकर भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद कासगंज पुलिस अधीक्षक कार्यालय अपने सैकड़ों समर्थक के साथ पहुंचे
जहां उन्होंने कासगंज पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद से मिले और दूसरी तहरीर भी सौंपी गई
वही मीडिया से बात करते हुए आजा समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है
वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यकर्ताओं ने भी मृतक अल्ताफ हुसैन के परिवारों से मुलाकात की और कासगंज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचे जहां उन्होंने एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे से मुलाकात की