
पंचायत विकास संस्थान ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव।
–आजादी के 75 वर्ष बाद भी पंचायत के सदस्यों को नही मिल रहा मानदेय:-पंकज उपाध्यय
एटा,
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पंचायत विकास संस्थान ने शांति नगर स्थित कैंप कार्यालय पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया ।इस अवसर पर पंचायत विकास संस्थान के अध्यक्ष पंकज उपाध्याय एडवोकेट ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद, पंचायतों को संवैधानिक दर्जा प्राप्त होने के बाद भी राष्ट्रीय पंचायत के सदस्य सांसद ,राज्य पंचायत के सदस्य विधायक, के समान ही पंचायत के सदस्यों को भी मानदेय, भत्ता और पेंशन पाने का अधिकार उनका संवैधानिक अधिकार है ।जिसे पंचायत विकास संस्थान उनको दिला कर रहेगा। पंचायत विकास संस्थान के सचिव देवेंद्र कुमार लोधी ने कहा कि हम सबको मिलकर पंचायतों के विकास के लिए जनहित में कार्य करना होगा और पंचायतों के सदस्यों को भी राष्ट्रीय पंचायतों की तरह संवैधानिक अधिकार मिले, इसके लिए लगातार प्रयास जारी रखने होंगे ।पंचायत विकास संस्थान के जिलाध्यक्ष विकास मित्र ने कहा कि पंचायतों का विकास होना बहुत जरूरी है। जो सरकार की मंसानुसार और जनहित को ध्यान में रखकर सरकारों को करना चाहिए। सामाजिक संस्था एस्ट्रो ब्यूटी थेरेपी ने सहयोग प्रदान किया।इस अवसर पर पंचायत विकास संस्थान के अध्यक्ष पंकज उपाध्याय, सचिव देवेंद्र कुमार लोधी ,कोषाध्यक्ष सरिता कुमारी एडवोकेट ,श्रीमती किरन, जिला कमेटी में पदाधिकारी/ सदस्य रविंद्र धनगर ,अनूप सिंह, विष्णु दयाल, थान सिंह, रत्नेश कुमार यादव ,अरुणेश कुमार, अरुण कुमार, अनिल कुमार आदि लोग मौजूद रहे। सभी आगंतुकों का जिलाध्यक्ष विकास मित्र ने आभार जताया।