
ALIGARH
महान स्वतंत्रता सेनानी व स्वाधीन भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री #मौलानाअबुलकलामआजाद जी के #जन्मदिवस के अवसर पर आज हुए कार्यक्रम में #कांग्रेसजनों ने उनको काफ़ी #श्रद्धाभाव से #याद किया I अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी #विवेकबंसल जी पूर्व विधायक ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा है कि मौलाना अबुल कलाम आजाद सच्चे राष्ट्रवादी थे और भारत वर्ष से उन्हें असीम प्यार था इसके साथ साथ शिक्षा क्षेत्र से भी उन्हें भारी लगाव था और शिक्षा के प्रचार प्रसार व् लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए काफ़ी कठिन परिश्रम किया था उन्होंने देश को शिक्षित बनाने के लिए जो सपना देखा था वो अभी अधूरा है और उनके इस अधूरे कार्य को पूर्ण करने की दिशा में कार्य करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजली है I इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों में श्रीमती रूही खान, डा० अजमल शाहनवाज़, अमजद हुसैन, अशहर शबाब, नत्थू खां, मोहम्मद शारिक, डा० मोहम्मद शमशाद, डा मोहम्मद अरसलान, डा० अज़ीज़ रहमान, डा० खुर्शीद, आफ़ताब आलम, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद आसिम, ज़ाफर हुसैन , मोहम्मद ज़ैद, आदि थे I