
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत ‘किशोर स्वास्थ्य मंच का किया आयोजन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – विक्रम सेवा सदन इंटर कॉलेज पिसावा, अलीगढ़ में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत ‘किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उप जिला अधिकारी गभाना भावना उपस्थित रहीं।कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा रंगोली एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को उप जिलाधिकारी महोदया द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गये। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, फार्मासिस्ट एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। विद्यालय परिवार की ओर से कार्यक्रम का संचालन रमाशंकर यादव एवं रनवीर सिंह द्वारा किया गया साथ ही कार्यक्रम में राशिद हुसैन,राकेश कुमार, शिवकुमार, ब्रह्मपाल सिंह, इरफान खान, अशोक कुमार सैनी, शैली चौधरी, नीतू कुमारी उपस्थित रहे।अंत में प्रधानाचार्य ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।