वाहन चेकिंग अभियान से अवैध वाहन संचालकों में मची खलबली

जिलाधिकारी के दिशा-निर्देश….
वाहन चेकिंग अभियान से अवैध वाहन संचालकों में मची खलबली
एटा। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों पर अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाहा एवं हेमचंद्र गौतम सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) द्वारा विभिन्न मार्गों पर संचालित अवैध वाहन संचालन व अनाधिकृत संचालन के विरुद्ध सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान प्रारंभ होने से अवैध वाहन संचालकों में खलबली मच गई, चेकिंग अभियान के दौरान अवैध संचालित वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की गई तथा
अवैध संचालन करती 03 बसों को तत्काल थानों में निरुद्ध किया गया।
इसके अलावा 07 बसों के विरुद्ध अन्य अभियोगों में पाए जाने पर सुसंगत धाराओं के तहत चालन की कार्यवाही की गई, चेकिंग अभियान के तहत अधिकारीगणों द्वारा समस्त वाहन स्वामियों को सख्त चेतावनी दी गई अवैध संचालन किसी भी हाल में नहीं करने दिया जाएगा।
साथ ही प्राईवेट बसें रोडवेज बस स्टैंड से कम-से-कम 500 मीटर की दूरी पर खड़ी हों, अगर बस स्वामी इसका उलंघन करते पाए जाते हैं तो सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
चेकिंग अभियान के दौरान उप जिलाधिकारी सदर शिवकुमार, पुलिस उपाधीक्षक नगर कालू सिंह, यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी, एआरएम यूपीएसआरटीसी राजेश यादव, निरीक्षक कोतवाली नगर, यातायात पुलिस उप निरीक्षक सहित प्रवर्तन दल के कार्मिक व पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks