मोटरसाइकिल पर बैठी मां के पल्लू से छिटक कर दूर जा गिरे डेढ़ माह के मासूम की ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर दर्दनाक मौत।
परिवार की शादी समारोह में शामिल होने को जा रहा था।

सहसवान मेरठ बदायूं हाईवे रोड सब्जी मंडी के सामने एक मासूम बच्चे की ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत से लोगों के दिल दहल गए तथा रोंगटे खड़े हो गए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मासूम बालक के शव को सील करके पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है। तथा घटना को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर ट्राली को हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद संभल के ग्राम बैरपुर निवासी रामबाबू पुत्र सुरेश अपनी पत्नी सुषमा अर्जुन पुत्र लालाराम के साथ ग्राम चमनपुरा शादी समारोह में शामिल होने के वास्ते मोटरसाइकिल से जा रहे थे मोटरसाइकिल को अर्जुन चला रहा था जबकि बीच में रामबाबू तथा उसके पीछे पत्नी सुषमा डेढ़ माह के शिशु को लेकर बैठी हुई थी।कि जैसे ही मोटरसाइकिल मेरठ बदायूं राजमार्ग संख्या 18 सहसवान सब्जी मंडी समिति के सामने पहुंचे की विपरीत दिशा से लिपटिस की लकड़ी लेकर तेजी से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली चालक ने मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी सुषमा की साड़ी किसी तरीके से ट्राली से बाहर निकल रही लिपटिस की लकड़ी में फस गई। साड़ी के एक पल्लू से सुषमा अपने डेढ़ माह के मासूम बालक को लपेटे हुई थी।की साड़ी फस जाने से सुषमा सड़क पर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।तथा मासूम बालक दूर छिटक कर जा गिरा सड़क पर गिरते ही मासूम के ऊपर ट्रैक्टर ट्राली चढ जाने से मासूम बालक बुरी तरह कुचल कर दर्दनाक मृत्यु हो गई मासूम की दर्दनाक हुई मृत्यु से प्रत्यक्षदर्शियों के रोंगटे खड़े हो गए। तथा लोग आंखों में आंसू भर लाए।
शादी समारोह में शामिल होने जा रहे रामबाबू तथा पत्नी के हाथों से दूर छिटककर गिर जाने से ट्रैक्टर ट्राली के नीचे कुचलकर मासूम बालक की हुई मृत्यु से परिवार पूरी तरीके से टूट गया सुषमा का रोते-रोते बुरा हाल है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक मासूम के बालक के शव को सील करके पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है जबकि घटना को अंजाम देकर भागने वाले ट्रैक्टर ट्राली को हिरासत में ले लिया है।