सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र जनपद एटा


एटा।सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र जनपद एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाने में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज दो टूटे हुए परिवार को फिर से मिलाकर एक किया गया, पहला मामला सियपुर थाना बागवाला जिला एटा का है जहां की रहने वाली गीता देवी पुत्री कृष्ण की शादी अनिल कुमार निवासी आबू मर्तुरा थाना जसराना जिला फिरोजाबाद के साथ 09 वर्ष पहले हुई थी, दोनों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, आज दोनो पक्षों को बुलाकर उनके गिले शिकवे दूर कराकर फिर से मिला दिया गया।

दूसरा मामला ग्राम निजामपुर थाना अवागढ़ जिला एटा का है जहां की रहने वाली माधुरी पुत्री मनोज कुमार की शादी अनुज पुत्र अशोक पाल सिंह निवासी नगला दयाली थाना बरहन जिला आगरा के साथ 02 वर्ष पूर्व हुई थी । दोनों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, आज दोनों पक्षों को बुलाकर उनके गिले शिकवे दूर कराकर फिर से मिला दिया गया।
आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रजिया सुल्ताना, म0है0का0 मिथलेश कुमारी, म0है0का0 मन्जू अग्रवाल व काउंसलर सचेन्द्र गुप्ता के अलावा महिला थाने का स्टाफ मौजूद रहा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks