अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, एक अभियुक्त चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार

एटा- थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, एक अभियुक्त चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वाहन चैकिंग व दबिश व वाहन की बरामदगी / वाँछित अपराधी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अलीगंज के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा एक अभियुक्त करन उर्फ करना पुत्र आनन्द निवासी काशीराम कालोनी थाना अलीगंज जिला एटा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार आज दिनाँक 10.11.2021 को थाना अलीगंज पर सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक चोरी हुई मोटरसाइकिल फर्जी नम्बर की प्लेट लगाकर चला रहा है, उक्त युवक की जानकारी जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि युवक का नाम करन उर्फ करना पुत्र आनन्द निवासी काशीराम कालोनी थाना अलीगंज जिला एटा है, उक्त मोटरसाईकिल के बारे पूछा गया तो मोटरसाईकिल की नेम प्लेट पर लिखा नम्बर तथा द्वारा ई-चालान एप्प के माध्यम से निकाला गया तो रजिस्ट्रेशन नम्बर अलग अलग था। थाना अलीगंज पर अभियुक्त करन उर्फ करना पुत्र आनन्द निवासी काशीराम कालोनी थाना अलीगंज जिला एटा के विरुद्द मु0अ0स0 341/2021 धारा 420, 414 भादंवि में पंजीकृत कर थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1- करन उर्फ करना पुत्र आनन्द निवासी काशीराम कालोनी थाना अलीगंज जिला एटा जिला एटा

बरामदगी-

  1. एक मोटरसाईकिल HF DELUXE नं0 UP82U1813

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बल

  1. उ0नि0 श्री संजय सिंह
  2. उ0नि0 श्री विजेन्द्र सिंह
  3. का0 पुष्पेन्द्र कुमार
  4. का0 सन्त कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks