बुखार से युवक की मौत, 10 लोग डेंगू की चपेट में आए – रिपोर्ट शुभम शर्मा

बुखार से युवक की मौत, 10 लोग डेंगू की चपेट में आए – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – बुखार से पीड़ित युवक की पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। शहरी क्षेत्र के 10 लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव एवं शहरी क्षेत्र के मोहल्लों में कैंप लगाकर मरीजों को दवा दी जा रही है।पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय की महिला कर्मचारी निशा का 18 वर्षीय भाई पिछले दो दिन से वार्ड में भर्ती था। वह बुखार से पीड़ित था। मंगलवार की देर शाम उसकी मृत्यु हो गई। मलखान सिंह जिला अस्पताल की लैब से 10 लोगों की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अधिकतर शहरी क्षेत्र के हैं।जनपद में बुखार का कहर जारी है। दीनदयाल अस्पताल की ओपीडी मे बुखार के 87 मरीज पहुंचे। अस्पताल में अभी बुखार के 106 मरीज भर्ती हैं। राहत की बात है कि डेंगू एवं मलेरिया के मरीज अभी अस्पताल में नहीं हैं। मलखान सिंह जिला अस्पताल में भी 30 से अधिक बुखार के मरीज पहुंचे। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में सेहोर, बरौली, सरौल, लक्ष्मणगढ़ी, दतावली, पेराई वीरपुरा, नगरीय क्षेत्र बन्नादेवी, इंद्रानगर और क्वार्सी में कैंप लगाकर 145 लोगों को दवाएं दी गईं। 289 घरों के सर्वे में बुखार के 21 मरीज पाए गए। बुद्धविहार, महफूजनगर, पला साहिबाबाद, बारहद्वारी, घुड़ियाबाग, नगला मान सिंह आदि में अभियान चलाकर निरोधात्मक कार्रवाई की गई। 2254 घरों का भ्रमण किया गया। 8 पात्रों में डेंगू का लार्वा पाया गया। टीम द्वारा डेंगू एवं मलेरिया के प्रति जागरूक करने के लिए पंपलेट का वितरण किया गया। 18 रोगियों की रक्त पट्टिका बनाई गईं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks