
ALIGARH –
डेंगू बीमारी के विरोध में मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन देते हुए विवेक बंसल जी
इन दिनों अलीगढ़ महानगर एवं अलीगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू का भारी प्रकोप चल रहा है प्रतिदिन डेंगू से पीड़ित अपने प्राण गवां रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग कुम्भकरण की नींद सो रहा है इसी ज्वलंत समस्या को लेकर आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल जीके नेतृत्व में एक ज्ञापन मुख्य चिकित्साधिकारी अलीगढ़ श्री आनंद उपाध्याय को दिया I ज्ञापन के द्वारा मांग की गई कि समस्त सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों व् सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त स्टाफ़ एवं पर्याप्त दवाइयों का भंडारण करके डेंगू पीड़ित मरीजों को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाये तथा इसके साथ साथ जगह जगह निरंतर फौगिंग कराई जाये I इस अवसर पर विवेक बंसल जी ने कहा कि अलीगढ़ जनपद में ही प्रतिदिन 8 – 10 डेंगू पीड़ित मरीजों की मृत्यु हो रही है लेकिन स्वास्थ्य विभाग इन मृत्युओं को नकार रहा है I प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतिदिन अखबारों में बड़े बड़े विज्ञापन देकर स्वास्थ्य विभाग की शान में कसीदे पड़ रहे हैं जबकि उनके दावे खोखले एवं सफ़ेद झूठ हैं I जिस प्रकार से कोरोना काल में भाजपा सरकार ने ज़बरदस्ती अपनी पीठ थपथपाई उसी प्रकार से डेंगू को लेकर भी प्रदेश सरकार के मुखिया व् स्वास्थय विभाग भी अपनी पीठ थपथपा रहे हैं I
ज्ञापन देने वाले प्रमुख कांग्रेसजनों में कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष संतोष सिंह, महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, वरिष्ठ कांग्रेसी रूही ज़ुबैरी, शालिनी चौहान, रूही खान, अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुं० ब्रजेश सिंह एड, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरजपाल सिंह एड, पूर्व अध्यक्ष सय्यद वसीम अहमद, वरिष्ठ कांग्रेसी रामकुमार शर्मा, महानगर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष उज़ैर दिलशाद, अनुसूचित जाति के प्रदेश उपाध्यक्ष डूंगर सिंह, अमजद हुसैन, आनंद बघेल, नदीम गफूर, सय्यद कादिर अली बबलू, मुकेश वार्ष्णेय, साबिर अहमद, ब्रजमोहन उपाध्याय, शाहिद खान, लटूरिमल अग्रवाल, जितेन्द्र सिंह, सागर सिंह तौमर, शकील खान, आमिल हुसैन, इबादत हुसैन, भूदेव प्रसाद, मोहनलाल पप्पू, शाहबाज़ जियाउद्दीन, वीरेंद्र चौधरी, लोकेंद्र शर्मा, नाहर सिंह कठेरिया, अजय धनगर, बाबुद्दीन, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, कुं० बासित अली खान, मोहम्मद शावेज़, शेखर, सनी प्रजापति, अमन कठेरिया, वाजिद अली, अमन, आदि थे I