
तेजी से चल रहा एफएलसी का कार्य जल्द हो जाएगा पूरा, फिर शुरू होगा मॉक पोल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कलक्ट्रेट स्थित वेयर हाउस में संचालित एफएलसी का कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है। 14 नवंबर तक यह काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट मॉक पोल काम शुरू होगा। इसके लिए आयोग से 21 नवंबर तक तक समय निर्धारित किया है। एडीएम सिटी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश पटेल ने बताया कि अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में आयोग ने इस चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इन दिनों एफएलसी का कार्य चल रहा है। वहीं, बूथों का गठन हो चुका है। पहली बार एक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाता निर्धारित हुए हैं। पिछले चुनाव तक इनकी संख्या अधिकतम 1500 थी। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। मतदाता इस सूची में अपना नाम वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से भी घर बैठकर करा सकते हैं। इस प्रक्रिया में घर बैठे ही आवेदन की जांच हो सकती है। एक से 30 नवंबर तक यह अभियान चलना है। मतदाता सूची में नाम से संबंधित विसंगति मिलने पर आनलाइन फार्म 6 एवं 7 भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव से संबंधित शिकायत को निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 पर भी दर्ज कराया जा सकता है। इस नंबर पर शिकायत की मानिटरिंग निर्वाचन आयोग स्वयं करता है। प्रशासन की तरफ से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। राजनीतिक पार्टियों के चयन के बाद इन मशीनों की रैंडम चेकिंग होगी। प्रशासन ने सभी राजनीतिक पार्टियों से वेयर हाउस में पांच-पांच प्रतिनिधि उपस्थित करने के निर्देश दिए हैं।