बहुचर्चित हत्याकांड के निर्णय की तारीख नियत – रिपोर्ट शुभम शर्मा

बहुचर्चित हत्याकांड के निर्णय की तारीख नियत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – खैर की ब्लॉक कॉलोनी में परिवार के चार सदस्यों की हत्या और परिवार के मुखिया की आगरा में हत्या कर शव फेंके जाने के मुकदमे में बहस पूरी हो गई। एडीजे प्रथम शाहिद रजा के न्यायालय ने इस मामले में निर्णय सुनाए जाने के लिए 20 नवंबर की तारीख नियत कर दी है। यह वाकया 22 अगस्त 2011 का है। ब्लॉक कॉलोनी में केदार सिंह के मकान से तेज दुर्गंध आ रही थी। खबर पर पहुंची पुलिस ने पाया कि केदार सिंह की पत्नी हेमलता, दो बच्चों नवीन, स्वदेश व उनके पिता अतर सिंह की लाशें पड़ी थीं। इनकी करीब 4 दिन पहले गला दबाकर हत्या होना उजागर हुआ। इसका मुकदमा अज्ञात में केदार सिंह के ससुर किशन सिंह निवासी मांट, मथुरा की ओर से दर्ज कराया गया। जांच में पता चला कि केदार सिंह लापता हैं। बाद में उनका शव आगरा में मिला। इस घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए केदार के रिश्ते के भाई चंद्रवीर, उसके साथी रोहित, पवन उर्फ कलुआ व राजीव शर्मा को गिरफ्तार किया। केदार के कोई भाई नहीं है। 12 अगस्त को चंद्रवीर केदार को अपने साथ ले गया। फिर केदार नहीं लौटे। जांच में खुलासा किया गया कि केदार की हत्या कर शव आगरा में फेंका गया। बाद में परिवार के अन्य सदस्यों को इसलिए मारा गया कि उनके मकान व संपत्तियों पर फर्जी वसीयत/बैनामे के आधार पर कब्जा कर लेंगे।एडीजे प्रथम के न्यायालय में मुकदमे का ट्रायल चल रहा है। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता एडीजीसी अमर सिंह तोमर के अनुसार, मुकदमे में सोमवार को दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस पूरी हो गई। इस मामले में अब न्यायालय ने निर्णय सुनाए जाने के लिए 20 नवंबर की तारीख नियत कर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks