
बुंदेलखंड में साधु संतों व भक्तों का समागम, ग्राम पतरा कछुगवा मंदिर में भगवत कथा सुनने उमड़ा जन सैलाब: कथावाचक बृज किशोर प्यासी का चमत्कारी दरबार, क्षेत्र की सुख समृद्धि के कामना के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह
वीर भूमि बुंदेलखंड में क्षेत्रीय जनता जनार्दन की उन्नति, खुशहाली व विकास के लिए छतरपुर जिले में बिजावर विधानसभा क्षेत्र के पतरा में 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा है l यह आयोजन 17 नवंबर तक चलेगा l कथावाचक बृजकिशोर प्यासी द्वारा भागवत कथा की जा रही है l बिजावर विधानसभा क्षेत्र के पतरा में पतरा, लहर, टपरीयन टपरान की जनता एवं युवाओं ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं l साधु संतो के समागम एवं कथावाचक बृजकिशोर प्यासी के चमत्कारी दरबार और धार्मिक आयोजन से ईश्वर आराधना की जा रही हैं l क्षेत्र की जनता जनार्दन पहुंचकर ग्राम पतरा में साधु संतों के प्रवचन का पुण्य लाभ ले रही है l बुंदेलखंड में प्राकृतिक आपदाओं और जनता के कष्टों का निदान करने के लिए ग्राम पतरा के कछुगवा मंदिर में लगातार 17 नवंबर तक आयोजन चलेगा l