पटियाली पुलिस को चेकिंग के दौरान मिली सफलता, 1 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 1 अवैध राइफल 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस बरामद

कासगंज पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे के कुशल निर्देशन पर जनपद के सभी थानों में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे
अभियान के क्रम में आज दिनाँक 09.11.2021 को जनपद के थाना पटियाली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है ।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध राइफल 315 बोर मय 2 जिंदा कारतूसों के बरामद की गई है ।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है
- हरदेव पुत्र उजिर सिंह निवासी ग्राम बमियाँ थाना पटियाला जनपद कासगंज ।