एटा शहर में फुटपाथों पर अवैध कब्जा

एटा – एटा शहर में फुटपाथों पर अवैध कब्जा है सड़कों पर गाड़ियों की भीड़ है पैदल चलने वाले लोग चलें तो चलें कहां । लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर छोटी,बड़ी गाड़ियों के बीच से होकर चलना पड़ रहा है इस कारण हादसे भी होते रहते हैं । फुटपाथ पर दुकानदारों, ठेले वालों और खोमचे वालों ने अस्थाई तरीके से कब्जा कर रखा है। शहर के नगर पालिका अध्यक्ष व प्रशासनिक अधिकारियों के शुभकामना विज्ञापन और अन्य व्यापारिक विज्ञापनों के होडिंग कई जगह फुटपाथों पर स्थाई रूप से लगे हैं, यही वजह है कि शहर में कहीं भी फुटपाथ नहीं बचे हैं।
लोगों की इस समस्या का स्थाई समाधान न नगर पालिका के पास है और न प्रशासनिक अधिकारियों के पास। जिम्मेदार धृतराष्ट्र बने बैठे हैं। और पैदल चलने वाले आम जन समस्याओं से जूझ रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks