उत्तर प्रदेश में मौरंग की कीमतों में आया बड़ा उछाल, सरिया और सीमेंट के भी दाम बढ़े

उत्तर प्रदेश में मौरंग की कीमतों में आया बड़ा उछाल, सरिया और सीमेंट के भी दाम बढ़े
65,000 रुपये प्रति टन पहुंच चुकी सरिया के बाद अब मौरंग और बालू की बढ़ी कीमतों से भवन निर्माण कार्य में ब्रेक लग गया है। बीते माह जहां एक हजार घनफीट मौरंग का ट्रक करीब 55,000 रुपये में था अब इसकी कीमत 70,000 रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। यही नहीं रेत का हाल भी बुरा है। बालू के एक ट्रक की कीमत 38,000 से ऊपर निकल चुकी है।व्यापारियों का कहना है कि कच्चे माल की कमी और कोयले की दिक्कतों से सरिया पहले से ही काफी महंगी चल रही है। बची कसर अब मौरंग, बालू, सीमेंट की बढ़ी कीमतों ने कर दी है। इससे भवन निर्माण में बाधा खड़ी हो गई है। कुछ हफ्ते पहले सरिया का भाव 57,000 रुपये प्रति टन था जो अब बढ़कर 65,000 रुपये है। यही नहीं सीमेंट के दाम में भी बढ़ोत्तरी की गई है। हर सिगमेंट में बीस रुपये प्रति बोरी की बढ़ोत्तरी हो गई है। इससे निर्माण कार्य में दिक्कतें बनी हुई हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks