
मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के कुख्यात माफिया सरगना सुशील मूंछ ने आज अदालत में आत्मसमर्पण करते हुए सभी को बुरी तरह से चौंका दिया है।
अदालत के सम्मुख सरेंडर करने वाले कुख्यात माफिया को न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है।
सुशील मूंछ के आत्मसमर्पण कर जेल चले जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।