स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को मोहम्मद अली जिन्ना पर की जा रही बयानबाजी पर घेरते हुए कहा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को मोहम्मद अली जिन्ना पर की जा रही बयानबाजी पर घेरते हुए कहा कि जिन्ना के प्रति उनका प्रेम अभी भी अटूट है तो वे ये भी बताए कि इतिहास की किताबें हिन्दुस्तान की पढ़नी है या पाकिस्तान की ? उन्होंने कहा कि जिन्ना के प्रति प्रेम और समर्पण भाव दिखाकर सपा प्रमुख देश मे जिन्नावादी सोच का समर्थन कर रहे है।
श्री सिंह ने कहा कि यह बेशर्मी नहीं तो क्या है कि देश के विभाजन के लिए ज़िम्मेदार व्यक्ति को सपा प्रमुख लगातार देश भक्त और महान स्वतंत्र संग्राम सेनानी बताने और स्थापित करने की कुचेष्ठा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास समाजवादी पार्टी के मुखिया को पढ़ना चाहिए कि कैसे बंटवारे के समय किस तरह से लाखों हिन्दुओं का रक्तपात किया गया था। कैसे हज़ारों-लाखों हिन्दू एक झटके में दरबदर कर दिये गये थे। उन्होंने कहा कि अपनी तुष्टीकरण की राजनीति के लिए कैसे कोई व्यक्ति भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की तुलना जिन्ना से कर सकता हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लेकिन इस तरह की बातें करना सपा नेताओं के संस्कार में हैं। उन्होंने कहा कि लोग अभी भूले नहीं हैं कि कैसे निहत्थे कारसेवकों पर गोलियां बरसाई गयीं थीं। कैसे उनके बिना किसी अंतिम सरकार शवों को सरयू में प्रवाहित कर दिया गया था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जिन्ना का गुणगान करने वाले लोगो को जनता कभी माफ नही करेगी।जनता जिन्ना वादियों को सबक सिखाने को तैयार है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks