अग्निकांडों में आई गिरावट, अग्निशमन विभाग द्वारा दीपावली पर पहले से थी तयारी

अग्निकांडों में आई गिरावट, अग्निशमन विभाग द्वारा दीपावली पर पहले से थी तयारी – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – दीपावली के मौके पर आतिशबाजी से अग्निकांड की घटनाओं में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। इसके पीछे खास वजह अग्निशमन विभाग द्वारा पहले से की जाने वाली तैयारी है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। सीएफओ स्तर से त्योहार से एक सप्ताह पहले से तैयारी की गई और जिले में सिर्फ 5 जगहों पर छुटपुट आग लगने की सूचनाएं दर्ज की गईं। जहां दमकलों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।सीएफओ विवेक शर्मा बताते हैं कि उनके स्तर से एक सप्ताह पहले से तैयारी की जा रही थी। सभी टीमों को निर्देशित करने के साथ-साथ जिले भर में इससे बचाव के उपायों का प्रचार प्रसार किया गया। पुलिस सहयोग से आतिशबाजी की दुकानों पर भी प्रबंध कराए गए। इसी का परिणाम है कि इस बार दीपावली पर जीटी रोड पर चर्च के पास दुकान में, एडीए कंपाउंड सिविल लाइंस में ट्रांसफॉर्मर में, सासनी गेट आदर्श नगर में कूड़े में व अतरौली के रायपुर में पुआल में आग लगी। जिन्हें तत्काल बुझाया गया।इसे लेकर शहर में आतिशबाजी मैदान, सासनी गेट चौराहा, नादा पुल, गांधीपार्क थाना, एसपी सिटी कार्यालय पर दमकल, जलाली में फायर बुलेट, खैर, गभाना व अतरौली में दमकल स्टैंड बाई पर रखे गए।

  • त्योहार के मद्देनजर शासन के निर्देश पर तैयारियां की गईं। उसी का परिणाम रहा कि इस बार कोई बड़ी घटना या ज्यादा संख्या में घटनाएं नहीं हुई हैं। इसमें जनसहयोग भी मिला है।महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र में धनीपुर के एक टायर रिट्रेडिंग गोदाम में दोपहर को भीषण आ लग गई। इस दौरान काफी माल जल गया। किसी तरह दमकलों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। धनीपुर में एफसीआई गोदाम के पास एक टायर गोदाम है । मजदूर त्योहार की छुट्टी पर गए हुए थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks