
ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यवर्त बैंक में चोरों ने चटकाये लॉकर के ताले – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – गंगीरी कस्बा की ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यवर्त बैंक में सोमवार की रात दीवार में कूमल लगाकर बैंक में घुसे अज्ञात चोरों ने बैंक लॉकर रूम में घुसकर किया। चोरी का प्रयास। जनपद अलीगढ़ के कस्बा गंगीरी में ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में सोमवार की रात अज्ञात चोर बैंक के दीवार में कूमल लगाकर प्रवेश कर गए और बैंक के लॉकर रूम का ताला तोड़कर उसमे प्रवेश कर गए। चोरों ने लॉकर रूम में हतोड़े से तिजोरी की दीवार को तोड़ दिया और तिजोरी के लॉकर को तोड़ने का प्रयास किया परंतु लॉकर नही खुला। सुबह जब बैंक कर्मी बैंक को खोलने के बाद लॉकर रूम में घुसे तो वह सन्न रह गए। जिसकी सूचना बैंक मैनेजर अशोक कुमार कश्यप ने पुलिस को दी। बैंक में चोरों द्वारा लगाये गए कूमल कि सूचना पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए और पुलिस मौके पर पहुंच गई।