पुलिस के इस जांबाज सिपाही को
सलाम

पिहानी पुलिस के इस जांबाज सिपाही को
सलाम, एम्बुलेंस में शॉर्ट सर्किट व सिलेंडर
फटने से लगी आग में 2 लोगों की जान बचाने में
हुआ था गंभीर घायल ,लखनऊ भर्ती
पुलिस को लेकर जनता की अलग-अलग राय
और सोच हो सकती है, जिसमें पुलिस पर संगीन
आरोप लगते रहे हैं। लेकिन, आज भी पुलिस
में ऐसे नौजवान सिपाही हैं, जो अपनी जान पर
खेल कर लोगों की जान बचाने से भी पीछे नहीं
रहते है। ऐसी ही बानगी पिहानी -हरदोई रोड
पर अरूआ पार पुलिया के निकट एंबुलेंस में
शॉर्ट सर्किट से लगी आग व सिलेंडर फटने के
दौरान मचे हड़कंप में देखने को मिला । जहां
उस समय पिहानी कोतवाली मे तैनात पुलिस
कांस्टेबल सोनू रावत व दीपक ने अपनी जान
की परवाह किये बगैर आग में झुलस रहे दो
लोगों को बचाने के लिए कूद पडा और जिसमे
सोनू रावत गंभीर रूप से झुलस गया। सोनू
रावत सहित पिहानी छिपटोला के श्रीपाल
व पिता-पुत्री समेत चार लोग घायल हुए थे।
कोतवाल पिहानी दिलेश कुमार सिंह इस घटना
से काफी दुखी है, उन्होने कहा कि घायल सोनू
रावत कि बेहतर इलाज कराया जायेगा। इस
समन्ध मे कस्बा इंचार्ज दिलीप कुमार त्रिपाठी
घायल सोनू के साथ लखनऊ भेजा गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks