शहर में डेंगू से एक लाल और समाया काल के गाल।

एटा- पिछले कई दिनों से आगरा में जिंदगी और मौत से संघर्ष करते हुए रोहित गुप्ता पुत्र श्री विनोद गुप्ता टिंकू अशोक नगर निधौली रोड एटा निवासी का आज आगरा में इलाज के दौरान निधन हो गया।रोहित गुप्ता डेंगू से पीड़ित था पिता की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर भी उन्होंने कर्ज लेकर इलाज कराया मगर अपने बच्चे को बचा नहीं सके
पिता विनोद गुप्ता सब्जी बेचकर घर चलाते हैं। आज बच्चे का पार्थिव शरीर घर आते ही सभी की आखें नम हो गईं।बच्चे की मां , पिता एवं अन्य परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद एटा ने इस दुखद निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान करने की साथ ही दुखी परिजनों को इस घनघोर आये संकट को सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की। शोकाकुल परिवार को ढाढस बंधाने राजेश गुप्ता जिला महामंत्री , प्रदीप गुप्ता भामाशाह बीजेपी नेता , वीरेंद्र गुप्ता , हिमांशु गुप्ता , हरिओम गुप्ता , विनीत गुप्ता वंशु ,अनुज प्रकाश गुप्ता आदि नगरवासी पहुँचे।