
दीपावली पर दस दिन तक नहीं थमेंगे रोडवेज के पहिए – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – रोडवेज ने दीपावली को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। लोड फैक्टर बढ़ाने व रोडवेज को घाटे से उबारने को परिवहन निगम ने चालक -परिचालक व स्टाफ के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इसमें लगातार दस दिनों तक ड्यूटी कर लक्ष्य को पूरा करने वाले कर्मियों को वेतन के अलावा प्रोत्साहन योजना का लाभ मिलेगा। परिवहन निगम ने दीपावली पर उमड़ने वाली भीड़ को लेकर कर्मचारियों के अवकाश भी रद कर दिए हैं। आरएम रोडवेज मोहम्मद परवेज ने बताया कि दीपावली को लेकर सोमवार से प्रोत्साहन योजना शुरू कर दी गई है जो दस नवंबर तक जारी रहेगी। इस दौरान लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को इस योजना का वेतन के अलावा सीधा लाभ मिलेगा। कर्मचारियों के छुट्टी लेने पर रोक रहेगी। केवल इमरजेंसी में ही छुट्टी अनुमन्य होगी।