
एटा- थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध शराब बनाते हुए दो अभियुक्त गिरफ्तार, 42 लीटर कच्ची शराब, भारी मात्रा में लहन, यूरिया तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद। आज दिनांक 30.10.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर एटा श्री राघवेन्द्र सिंह राठौर के कुशल पर्यवेक्षण में अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत श्री देवेन्द्र नाथ मिश्र प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर एटा के नेतृत्व में दो टीम गठित कर थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत हिन्दू नगर में स्थित झुग्गियों में अवैध शराब की तस्करी / बरामदगी हेतु दबिश दी गयी तो मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा आठ अभियुक्त मौके से फरार हो गए। मौके से कुल 42 लीटर अवैध कच्ची शराब, 310 लीटर लहन, भट्टी, शराब बनाने के उपकरण, यूरिया आदि बरामद किये गये हैं। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-
- अजय कंजड पुत्र राकेश कंजड़ नि० मानपुर काशीराम कालोनी थाना कोतवाली देहात जनपद एटा
- जकी मौहम्मद पुत्र शमी नि० नगला पोता थाना को० नगर एटा।
फरार अभियुक्तगण का नामपता-
- ममता पत्नी राजवीर कंजड नि० हिन्दू नगर थाना को नगर एटा
- शारदा पत्नी स्व0 बाबू नि० हिन्दू नगर थाना को नगर एटा
- सिपाही पुत्र अशोक कजड नि० हिन्दू नगर थाना को नगर एटा
- अनिल पुत्र अशोक कंजड नि० हिन्दू नगर थाना कोoनगर एटा
- राजकुमारी पत्नी शिशुपाल सिंह नि० हिन्दू नगर थाना कोतवाली नगर एटा
- राजो पत्नी भगवानदास नि० हिन्दू नगर थाना कोतवाली नगर एटा
- सपना पत्नी देशराज नि० हिन्दू नगर थाना को०नगर एटा
- इन्दर पत्नी स्व सुरेश सिंह नि० हिन्दू नगर थाना को० नगर एटा
बरामदगी-
- 42 लीटर अवैध कच्ची शराब, 310 लीटर लहन, भट्टी, शराब बनाने के उपकरण, यूरिया आदि।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
प्रथम टीम-
- प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र नाथ मिश्र
- वरिष्ठ उ०नि० उमेश कुमार 3. उ०नि० श्री राज कुमार
- उ०नि० ओमप्रकाश
- का० अनिल कुमार
- का० नीरज
- का० बिजेन्द्र सिंह
- का० विजय कुमार
- का० राकेश कुमार
द्वितीय टीम-
- उ०नि० विजय सिंह
- उ०नि० चोब सिंह
- उ०नि० कोमल प्रसाद
- का० कौशल
- का० रविन्द्र कुमार
- का० विक्रान्त कोबरा
- का० राहुल कुमार।