जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज में जेआर वन डॉक्टर्स हड़ताल पर – रिपोर्ट शुभम शर्मा

जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज में जेआर वन डॉक्टर्स हड़ताल पर – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – अगली कक्षा में प्रमोट होने के लिए दी गई परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं होने पर शुक्रवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के जेआर-वन डॉक्टर सामूहिक हड़ताल पर चले गए। इससे मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा कार्य प्रभावित हुआ है।विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नाराज छात्रों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। इधर, रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं जारी रहने की बात कही गई है।जेएन मेडिकल कॉलेज में हर साल जेआर-वन (पीजी कक्षा) के आने के बाद पहला बैच प्रमोट होकर जेआर-टू में जाता है। लेकिन इस बार काउंसिलिंग नहीं हुई है। मामले में न्यायालय से स्टे है। 28 अक्तूबर की तारीख लगी थी। लेकिन अब 16 नवंबर को सुनवाई होगी। इसको लेकर जूनियर डॉक्टर्स नाराज हैं।कल से जेआर-वन डॉक्टर्स स्वास्थ्य सेवाओं का बहिष्कार कर सामूहिक हड़ताल पर चले गए। उनका कहना था कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, वह काम पर नहीं लौटेंगे। इसके चलते कई मरीजों को ट्रामा सेंटर के गेट से ही लौटना पड़ा।विश्वविद्यालय के जनसंपर्क विभाग केएमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई कहते हैं कि मेडिकल की पीजी कक्षाओं में प्रवेश परीक्षा का परिणाम नीट के माध्यम से केंद्रीय स्तर पर घोषित किया जाता है, जो मांग है, उसके संबंध में केंद्रीय संस्था को अवगत करा दिया गया है। जल्द से जल्द परीक्षा परिणाम घोषित करने में विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी ओर से पूरा प्रयास करेगा।
रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आदिल ने बताया कि जेआर वन डॉक्टर्स सामूहिक अवकाश पर गए है। उनको कई कई घंटे काम करना पड रहा है। उन्होंने सामूहिक अवकाश की घोषणा की है। हालांकि, आरडीए के अन्य डॉक्टर्स की स्वास्थ्य सेवाएं जारी हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks