
24596 अंत्योदय कार्ड धारकों को वितरित होगी 737.88 कुंतल चीनी- रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – योगी सरकार ने दीपावली पर गरीबों का मुंह मीठा करने जा रही है। जिले के प्रत्येक गरीब परिवार को सरकार राशन की दुकानों से तीन किलाग्राम चीनी दीपावली के एक दिन पहले से उपलब्ध कराएगी। जिले 24596 अंत्योदय कार्ड धारकों में करीब 737.88 कुंतल चीनी का वितरण किया जाएगा। जिले के 1352 कोटेदार (शहर 248, ग्रामीण 1104 कोटेदार) अपनी-अपनी राशन की दुकानों से सभी लाल कार्ड धारकों को 18 रुपये की कीमत पर तीन माह का तीन किलोग्राम चीनी एक साथ तीन नवंबर को उपलब्ध कराएंगे। तीनों महीने का एक साथ ही लगभग 737 कुंतल 88 किलोग्राम चीनी उठान लगभग हो चुका है। 54 रुपये में उपभोक्ता को तीन किलोग्राम चीनी मिलेगा।