27 आईएएस के तबादले दो तबादला निरस्त

27 आईएएस के तबादले दो तबादला निरस्त

शासन ने गुरुवार देर रात 15 आईएएस

लखनऊ।अधिकारियों के तबादले किए थे इससे पहले बुधवार देर रात 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए थे इनमें से 2 आईएएस अधिकारियों का तबादला निरस्त कर दिया गया है

डीएम अमेठी डीएम मऊ के पद पर किया गया अरुण कुमार का तबादला रद्द कर दिया गया वह अब डीएम अमेठी बने रहेंगे

विशेष सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग से डीएम अमेठी के पद पर भेजे गए शेषमणि पांडे का तबादला भी निरस्त कर दिया गया व पूर्व विशेष सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग पद पर बने रहेंगे

अयोध्या के जिला अधिकारी पद से हटाए जाने के बाद प्रतीक्षारत अनुज कुमार झा को निदेशक पंचायती राज बनाया गया है

शासन ने बुधवार देर रात जिलों में नए डीएम तैनात किए जबकि 3 जिलों में मुख्य विकास अधिकारी को भेजा

अपर निदेशक हुडा आलोक सिंह को ललितपुर का जिलाधिकारी

विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग डॉक्टर चंद्र भूषण को हमीरपुर का जिलाधिकारी

डीएम रामपुर महेंद्र बहादुर सिंह को लखीमपुर खीरी,और विशेष सचिव सिंचाई अविनाश कृष्ण सिंह को मैनपुरी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है

सीडीओ रायबरेली ईशा प्रिया को सीडीओ प्रतापगढ़ सीडीओ प्रतापगढ़ रहे प्रभात कुमार अब रायबरेली के सीडीओ का पद संभालेंगे मैनपुरी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रहे ऋषि राज को बदायूं का प्रभारी सीडीओ बनाया गया है सीडीओ बदायूं रही निशा को बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks