यूनिक नंबर से ही शहर में दौड़ेंगे रजिस्टर्ड ई-रिक्शे, अवैध पर कसेगा शिकंजा – रिपोर्ट शुभम शर्मा

यूनिक नंबर से ही शहर में दौड़ेंगे रजिस्टर्ड ई-रिक्शे, अवैध पर कसेगा शिकंजा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – सड़कों पर अब रजिस्टर्ड ई-रिक्शे ही दौड़ेंगे। यूनिक नंबर के आधार पर ही उन्हें संचालन की अनुमति होगी। अवैध रिक्शों पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन उन्हें जब्त कर लेगा और उन्हें कबाड़ में कटवा देगा। नई प्रक्रिया को लागू करने को आरटीओ, ट्रैफिक पुलिस व नगर निगम की टीमों के स्तर से रजिस्टर्ड ई-रिक्शा चालकों की नामवार सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर में जाम की समस्या से निजात को एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देशन में मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इसमें नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग को संयुक्त जिम्मा सौंपा गया है। तय हुआ है कि आटो की तरह ही ई-रिक्शों काे नगर निगम से निर्धारित किए गए जोन में रंग के हिसाब से संचालित कराया जाएगा। अवैध रूप से संचालित हो रहे ई-रिक्शे की धरकपड़ की जाएगी।शहर में चल रहे करीब 1200 ई-रिक्शे ही आरटीओ में रजिस्टर्ड हैं। जबकि अवैध रूप से संचालित हो रहे रिक्शों की संख्या कहीं अधिक है। रजिस्टर्ड ई-रिक्शा चालकों की नामवार सूची तैयार की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks