
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक 30 अक्टूबर को – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक 30 अक्टूबर को अपरान्ह 12ः45 बजे कलैक्ट्रेट सभागार में आहुत की गयी है।मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आनन्द कुमार उपाध्याय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति में शामिल सभी अपर उप मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, डीपीआरओ, बीएसए, यूनिसेफ के प्रतिनिधि सहित सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।