
क्वार्सी पुलिस ने चोरी के मोबाइल सहित एक चोर को किया गिरफ्तार – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना क्वार्सी पुलिस टीम ने मुखबिर की खास सूचना पर चोरी की घटना में वांछित अभियुक्त रामू पुत्र बच्चू सिह निवासी सतलापुर थाना इगलास को महाराणा प्रताप गेट के पास से गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।