सोरों नगर को तीर्थ स्थल घोषित,खशी की लहर

कासगंज।सोरों शूकर क्षेत्र वासियों की आजादी के बाद से प्रतीक्षित सबसे बड़ी मांग कि सोरों नगर को तीर्थ स्थल घोषित किया जाए , को हिंदुत्व के शिखर सिद्धांतों को जीने वाले एवं भारतीय राजनीति में कोहिनूर जैसी पहचान पाने वाले यूपी के मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज पूरा किए जाने पर सोरों नगर के रोम रोम की ओर से धन्यवाद किया गया । इस अवसर पर सोरों नगरपालिका के भाजपा सभासद अमित मिश्र द्वारा अपने वार्ड में देशी घी के लड्डुओं का वितरण कर किया गया । सभासद ने कहा कि हिन्दू धर्म के अनुयायियों की दसकों पुरानी मांग को भाजपा सरकार द्वारा पूरा किये जाने से विश्व भर का हिन्दू समाज भाजपा सरकार का ऋणीं बन गया है । योगी जी ने इस कार्य से सभी सोरों वासीयों का दिल जीत लिया है । इस अवसर पर नगर संघचालक डॉक्टर एनपी सिंह हल्दीया भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉक्टर सान्त्वना पाराशर पंडित ऋषभ वशिष्ठ संतोष चौधरी राजेंद्र तिवारी राजेश पसनावत राघव दीक्षित अभिषेक वशिष्ठ अनिल तिवारी राजा तिवारी मौना मिश्रा देवांश तिवारी चिंटू चौधरी भरत मिश्रा किशना मिश्रा मुनीन्द्र चौधरी मदन मोहन दीक्षित किशन चौधरी आशा देवी आदित्य पचौरी शरद गुप्ता श्री नारायण गुप्ता सौनेश तिवारी आदि बडी संख्या में लोग मौजूद थे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks